Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand monsoon 2026: उत्तराखण्ड में आक्रामक हुआ मानसून 5 तक भारी बारिश का अलर्ट
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand monsoon 2026: उत्तराखण्ड में आक्रामक हुआ मानसून 5 तक भारी बारिश का अलर्ट
1 min read
Uttarakhand Monsoon Rain alert weather IMD News Hindi: उत्तराखंड में मानसून का आक्रामक रूप, 2 से 5 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
Uttarakhand weather today: Monsoon 2026 turns aggressive upon arrival in Uttarakhand; heavy rain alert issued till 5th July Uttarakhand Monsoon Rain alert weather IMD News Hindi: उत्तराखंड में मानसून ने अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है और अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जुलाई से 5 जुलाई तक उत्तराखंड में मानसून बेहद सक्रिय रहेगा, जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कई स्थानों पर झमाझम और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
दो मौसम प्रणालियों से बढ़ेगा बारिश का असर (uttarakhand Weather today)
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक एक मजबूत मानसूनी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक नमी से भरी तेज हवाएं लगातार उत्तर भारत की ओर बढ़ रही हैं। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र (uttarakhand monsoon 2026 Low Pressure Area)
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर उत्तराखंड के मौसम पर भी देखने को मिलेगा।
10 दिन की देरी से पहुंचा मानसून, अब दिखा रहा रौद्र रूप (uttarakhand Southwest Monsoon 2026)
इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से लगभग 10 दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचा, लेकिन प्रवेश करते ही उसने तेज बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में इसका असर और बढ़ सकता है।
भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा (uttarakhand Heavy Rain Warning)
लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने भूस्खलन, पहाड़ियों से चट्टान गिरने, अचानक बाढ़, जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका जताई है। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी (uttarakhand Disaster Management)
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर ने नागरिकों, यात्रियों, चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।
जानिए किस दिन कहां रहेगा अलर्ट (uttarakhand Rain Alert)
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार जहां बीते 1 जुलाई को प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिली वहीं 2 जुलाई की रात से ही प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। 2 जुलाई को देहरादून, टिहरी पौड़ी ,नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों समेत अन्य सभी पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट रखा गया है।
अगर बात करें 3 जुलाई की तो नैनीताल और बागेश्वर जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों समेत अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट रखा गया है। 4 और 5 जुलाई को प्रदेश भर के सभी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रखा गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम की ताजा जानकारी पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand school closed today: उत्तराखण्ड के 2 जिलों में आज 2 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tehri News: टिहरी गढ़वाल की 16 वर्षीय छात्रा रियांशी तोमर का ब्लड इन्फेक्शन से निधन, शोक की लहर
1 min read |Tehri Garhwal News today, Nainbagh News, Blood Infection, Uttarakhand Student News| टिहरी गढ़वाल में ब्लड इन्फेक्शन से…
Read More
Pauri Garhwal news: पौड़ी गढ़वाल 25 वर्षीय युवक ने प्रेम कहानी सुना खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Uttarakhand news live uttarakhand breaking news today Pauri news today pauri hindi news today: पौड़ी में 25…
Read More
Uttarakhand news: हरिद्वार में शादी समारोह में बवाल, दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट के बाद टूटा रिश्ता
1 min read Uttarakhand marriage news today haridwar news live roorkee breaking news today: रुड़की में शादी समारोह बना रणक्षेत्र,…
Read More
Anantnag terrorist attack today: अनंतनाग में आतंकी हमला हेड कांस्टेबल शहीद सर्च अभियान शुरू
1 min read Jammu Kashmir terror attack today Devbhoomi Darshan breaking news india big news today जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला अनंतनाग…
Read More
Dehradun Crime News देहरादून में कमरे के अंदर चली गोली युवक की गई जिंदगी महिला घायल
1 min read Dehradun breaking news today dehradun crime news dehradun firing today: देहरादून में बंद कमरे में चली गोली,…
Read More
Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड 31 जुलाई तक कार्ड से लें लीजिए 3 माह का सस्ता राशन
1 min read Uttarakhand Ration news today: Collect 3 months rations using your card till July 31 from fair price…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
