Connect with us
Dhari Nainital guldar attack women Ganga Devi died in dhanachuli today uttarakhand breaking news
सांकेतिक फोटो Dhari Nainital guldar attack

Home / UTTARAKHAND GULDAR / Dhari Nainital guldar attack: नैनीताल धारी में आदमखोर गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

UTTARAKHAND GULDAR नैनीताल

Dhari Nainital guldar attack: नैनीताल धारी में आदमखोर गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

1 min read

Dhari Nainital guldar attack women Ganga Devi died in dhanachuli today uttarakhand breaking news: नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में गुलदार का कहर, 15 दिन में तीसरी वारदात, 3 महिलाओं की मौत से गांवों में दहशत

Dhari Nainital guldar attack women Ganga Devi died in dhanachuli today uttarakhand breaking news: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार गहराता जा रहा है। बीते 15 दिनों के भीतर गुलदार के हमलों की तीसरी घटना सामने आने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों चरम पर हैं। ताजा मामला आज फिर धारी ब्लाक से सामने आ रहा है जहां धानाचूली क्षेत्र में गुलदार ने एक और महिला को अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Dhari Nainital leopard attack: नैनीताल धारी में आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के धारी विकासखण्ड के धानाचूली क्षेत्र के खुटियाखाल गैरखांड निवासी 30 वर्षीय गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र, रोज की तरह रविवार सुबह घर से जंगल की ओर घास लेने निकली थीं। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और अपने जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। गंगा के साथ ग‌ई अन्य महिलाओं ने घटना की जानकारी गांव में दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े। काफी तलाश के बाद करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में गंगा देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। धारी के एसडीएम अंशुल भट्ट ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला गुलदार के हमले का है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार की बढ़ती चहलकदमी इसलिए और भी चिंताजनक हैं क्योंकि यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते 26 दिसंबर को धारी ब्लॉक के पहाड़पानी क्षेत्र के दीनी तल्ली ग्राम पंचायत के धुरा तोक में 35 वर्षीय हेमा बरगली की गुलदार के हमले में जान चली गई थी। इसके बाद 30 दिसंबर को ओखलकांडा ब्लॉक की खनस्यू तहसील अंतर्गत चमोली ग्राम सभा के किटोड़ा तोक निवासी रेखा देवी भी गुलदार का शिकार बनी थीं। अब 15 दिनों के भीतर गंगा देवी की मौत ने ग्रामीणों के जख्म फिर से हरे कर दिए हैं।

हालांकि वन विभाग ने हाल ही में पहाड़पानी क्षेत्र से एक गुलदार को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा था, लेकिन इसके बावजूद हमलों का सिलसिला नहीं थम सका। तीसरी घटना के बाद ग्रामीणों का भरोसा विभागीय कार्रवाई पर डगमगाने लगा है। गंगा देवी की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी दहशत के साथ ही मातम पसरा हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और भयावह हो सकते हैं।

फिलहाल वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाने की बात कही है, जबकि ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और गुलदार के आतंक से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है। लेकिन भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों के लोग इन दिनों डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें- Nainital guldar attack okhalkanda: नैनीताल ओखलकांडा में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top