Connect with us
Uttarakhand news: yamunotri national highway construction work on progesss route will closed up to 12 april

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: कृपया ध्यान दें यमुनोत्री हाईवे पर 12 अप्रैल तक आवाजाही पूर्ण रूप से रहेगी बंद

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: कृपया ध्यान दें यमुनोत्री हाईवे पर 12 अप्रैल तक आवाजाही पूर्ण रूप से रहेगी बंद

1 min read

Yamunotri National Highway: यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के चलते 12 अप्रैल तक आवाजाही रहेगी पूर्ण रुप से बंद

यमुनोत्री मार्ग पर हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर है। यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण के चलते अनियंत्रित पहाड़ियों का कटान किया जा रहा है। जिस कारण से चार धाम यात्रा में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पहले इस मार्ग पर कई डेंजर जोन खतरे का कारण बने हुए थे वहीं अब नए डेंजर जोन खतरे का कारण बताए जा रहे हैं। जिस कारण से यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों की आवाजाही 12 अप्रैल तक बंद कर दी गई है।(Yamunotri National Highway)

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। बता दें कि इस मार्ग पर पहाड़ियों के कटान से होने वाले खतरे को देखते हुए 2 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही पूर्ण रुप से बंद कर दी गई है। बताते चलें कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। चार धाम यात्रा के लिए यमुनोत्री हाईवे पर किसाला एंव खनेडा गांव की तलहटी पर कई पहाड़ियों के कटान से हाईवे के ऊपर के हिस्से की चट्टाने खिसकने का खतरा बढ़ गया है जिस वजह से यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दी गई है।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top