Connect with us
Deepak bora of champawat

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: नदी में नहाने गए युवक की ग‌ई जिंदगी, एक हफ्ते पहले ही छुट्टियों पर आया था घर

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखण्ड: नदी में नहाने गए युवक की ग‌ई जिंदगी, एक हफ्ते पहले ही छुट्टियों पर आया था घर

1 min read

Champawat news today: तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था मृतक दीपक, गुजरात के होटल में करता था नौकरी….

राज्य के चंपावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां चल्थी क्षेत्र के लधिया नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : पुलिस हेड कांस्टेबल ने तोड़ दिया दम विभाग में दौड़ी शोक की लहर

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के चल्थी क्षेत्र के सिन्याड़ी गांव निवासी दीपक सिंह बोरा पुत्र मान सिंह बोरा अपने बड़े भाई गणेश सिंह बोरा और कुछ अन्य दोस्तों के साथ बीते बुधवार दोपहर को चल्थी की लधिया नदी में नहाने गया था। बताया गया है कि चल्थी के नए पुल से करीब सौ मीटर दूरी पर नहाने के दौरान दीपक नदी में डूब गया जिससे उसके साथियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्होंने दीपक को नदी से बाहर निकालकर तुरंत घटना की सूचना चल्थी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत दीपक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक दीपक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दीपक गुजरात में एक होटल में काम करता था और एक सप्ताह पहले ही छुट्टियों पर अपने घर आया था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जवान लद्दाख में शहीद, छोड़ गए अपने पीछे दो मासूम बच्चों को…

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top