Connect with us
उत्तराखंड के अमन भंडारी हुए एनडीए में चयनित,बनेंगे सैन्य अफसर

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के अमन भंडारी हुए एनडीए में चयनित,बनेंगे सैन्य अफसर

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड के अमन भंडारी हुए एनडीए में चयनित,बनेंगे सैन्य अफसर

1 min read

Aman Bhandari NDA: टिहरी गढ़वाल जिले के अमन भंडारी का एनडीए के लिए हुआ चयन प्रशिक्षण प्राप्त कर बनेंगे भारतीय सेना में अफसर

उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। यदि हम बात करें सैन्य क्षेत्र की तो उत्तराखंड के युवाओं का नाम सबसे पहले आता है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के अमन भंडारी की जिन्होंने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करके अपने परिवार तथा राज्य को गौरवान्वित किया है। बता दें कि अमन मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्तिनगर विकासखंड क्षेत्र के डागर पट्टी बैंजवाड़ी गांव के निवासी है। अमन की इस सफलता से परिवार तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।बताते चलें कि अमन के पिता दर्शन सिंह भंडारी सीआईएसएफ मे इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, वही माता प्रीति भंडारी बाल विकास विभाग हरिद्वार में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।(Aman Bhandari NDA)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड :पहले बहन बनी सेना में नर्स, अब भाई बना सेना में अफसर IMA से हुआ पास आउट
अमन की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल बीएचईएल हरिद्वार से पूर्ण हुई है। इसके पश्चात अमन एनडीए की परीक्षा की तैयारी करने लगे। अमन ने यह सफलता दूसरी बार में हासिल की है। अमन का सपना बचपन से ही सेना में अफसर बनने का था। पहले प्रयास में एनडीए की परीक्षा में असफल होने के बाद भी अमन ने हार नहीं मानी और प्रयास करते रहे। दूसरी बार में अमन ने अखिल भारतीय स्तर पर 267 वी रैंक हासिल की है। इसके साथ ही अमन ने थल सेना में सेवा करने के विकल्प को चुना है ।अगले माह जुलाई से अमन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला में प्रशिक्षण करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अमन थल सेना में अफसर बन जाएंगे। अमन की इस सफलता से परिवार तथा राज्य को उनके ऊपर गर्व है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top