Connect with us
Uttarakhand news:Anupam Kher tanvi the great movie LansdowneTanvi the great premier Lansdowne Uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / अनुपम खेर की सैन्य पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म तन्वी दि ग्रेट का लैंसडौन में होगा प्रीमियर..

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

अनुपम खेर की सैन्य पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म तन्वी दि ग्रेट का लैंसडौन में होगा प्रीमियर..

1 min read

Anupam Kher tanvi the great movie Lansdowne: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की सैन्य पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म तन्वी दी ग्रेट का लैंसडौन में होगा प्रीमियर, इंस्टाग्राम पर साझा की जानकारी….

Anupam Kher tanvi the great movie Lansdowne: गौरतलब हो कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके हिमालय, घने जंगल, गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियां फिल्मों के लिए एक आकर्षक पृष्ठभूमि प्रदान करती है जिसके चलते यहां पर अक्सर विभिन्न बॉलीवुड की फिल्मों मे दृश्यों को फिल्माया जाता है। इसी बीच भारतीय फिल्म निर्माता निदेशक अनुपम खेर की सैन्य पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म का प्रीमियर पौड़ी जिले के लैंसडौन में ही होगा इसकी जानकारी अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस फिल्म की शूटिंग अलग – अलग स्थानों पर की गई है। हाल ही अनुपम खेर की मां दुलारी भी फिल्म तन्वी द ग्रेट की शूटिंग देखने लैंसडौन पहुंचीं थी। सबसे खास बात तो यह है कि वह पहली बार किसी फिल्म के सेट पर पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें- अभिनेता अनुपम खेर बाबा नीम करोली को मानते हैं अपनी जिंदगी में खाश देखिए विडियो …

Tanvi the great premier Lansdowne Uttarakhand बता दें भारतीय फिल्म के प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक अनुपम खेर की सैन्य पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म तन्वी दि ग्रेट का प्रीमियर पौड़ी जिले के लैंसडौन मे होगा। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं इंस्टाग्राम पर साझा की है। दरअसल इस फिल्म की आधी शूटिंग इसी वर्ष 7 मार्च से 16 अप्रैल तक उत्तराखंड के पौड़ी जिले मे स्थित सैनिक छावनी क्षेत्र लैंसडौन मे की गई जिसमें अनुपम खेर समेत जैकी श्रॉफ ,शुभांगिनी दत्त, अंगद देसाई ,बोमेन ईरानी, पल्लवी जोशी जैसे प्रसिद्ध कलाकार हैं। इसके साथ ही फिल्म में 100 से अधिक स्थानीय कलाकारों को भी काम करने का मौका मिला है। तन्वी दी ग्रेट फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग हाल ही में दिल्ली व मुंबई में की गई तथा फिल्म के अंतिम कुछ दृश्यों की शूटिंग लेह लद्दाख के आसपास की जानी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में पहुंचे अनुपम खेर, यही करेंगे अपनी नई फिल्म की शूटिंग

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top