Connect with us
Anupam Kher Lansdowne uttarakhand
फोटो: सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में पहुंचे अनुपम खेर, यही करेंगे अपनी नई फिल्म की शूटिंग

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड की हसीन वादियों में पहुंचे अनुपम खेर, यही करेंगे अपनी नई फिल्म की शूटिंग

1 min read

Anupam Kher Lansdowne uttarakhand: लैंसडाउन में आगामी फरवरी माह से होगी अनुपम की आगामी फिल्म की शूटिंग, दो महीने तक यही प्रवास करेगी उनकी पूरी टीम…

Anupam Kher Lansdowne uttarakhand
उत्तराखण्ड की हसीन वादियां हमेशा से ही फिल्म जगत से जुड़ी हुई हस्तियों को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। आए दिन फिल्मी सितारे पहाड़ की हसीन वादियों में नजर आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब फिल्म अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर लैंसडाउन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को देखने के लिए पर्यटन नगरी लैंसडाउन पहुंचे हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग आगामी फरवरी माह से लैंसडाउन की हसीन वादियों में प्रस्तावित है। जिसकी लोकेशन देखने के लिए ही वह अपनी पूरी टीम के साथ यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर के दुर्गा मंदिर पहुंचकर अपनी पूरी टीम के साथ मां के दर्शन किए। अनुपम और उनकी टीम को लैंसडाउन में देखकर स्थानीय लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। उनके प्रशंसकों ने अनुपम के साथ सेल्फी खींच कर अपनी स्मृति में कैद किया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अभिनेता अभय देओल फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचे नैनीताल की हसीन वादियों में

Anupam Kher Film Shooting
आपको बता दें कि अनुपम इससे पूर्व भी लैंसडाउन आए थे, तब उन्होंने लैंसडौन के जंगलों समेत सैन्य क्षेत्र की कई लोकेशन देखी थी। जबकि लैंसडाउन वन प्रभाग के जंगलों की भी उन्होने प्रभागीय वनाधिकारी से मिलकर वीडियो देखी, जो उन्हें काफी पसंद आई थी। जिसके बाद ही उन्होंने यहां अपनी फिल्म की शूटिंग करने का निर्णय लिया और वह अपनी टीम को शूटिंग लोकेशन दिखाने आए हैं। बताया जा रहा है कि अनुपम की इस फिल्म की शूटिंग दस फरवरी से बीस अप्रैल तक प्रस्तावित है। जिसके लिए उनके प्रोडक्शन हाउस की पूरी टीम लैंसडाउन के निकटवर्ती क्षेत्रों में ही प्रवास करेगी। जिसके लिए अनुपम ने अभी से पर्यटन नगरी समेत निकटवर्ती क्षेत्रों के पांच होटल पूरी तरह बुक कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top