Connect with us
Uttarakhand news:Uttarakhand Roadways bus ticket free for state fighter

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / खुशखबरी: उत्तराखंड रोडवेज में इन लोगों को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

खुशखबरी: उत्तराखंड रोडवेज में इन लोगों को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

1 min read

Uttarakhand Roadways Ticket Free: उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसों में राज्य आंदोलनकारियों का टिकट होगा फ्री 

उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य आंदोलनकारियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां सरकार के निर्देशानुसार उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा अपनी सभी श्रेणी की बसों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुफ्त यात्रा का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दें कि परिचालक अभी तक केवल साधारण बसों में ही मुफ्त यात्रा को अनुमान्य मानते थे लेकिन आदेश के बाद अब राज्य आंदोलनकारियों को वाल्वो और वातानुकूलित बसों में भी मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। बताते चलें कि यह मुफ्त की यात्रा केवल उत्तराखंड के अंदर ही मान्य होगी।(Uttarakhand Roadways Ticket Free)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: लालकुआं के सार्थक को बधाई उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल घोड़ाखाल प्रवेश परीक्षा

उत्तराखंड सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विशिष्ट श्रेणी में निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कराई जाती है। जिसका भार सरकार द्वारा वहन किया जाता है। वहीं इसके साथ ही परिवहन निगम की ई-टिकट मशीनों में भी इसका पूरा ब्योरा रहता है। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह के आदेशानुसार राज्य आंदोलनकारियों को न केवल साधारण बस बल्कि वाल्वो व वातानुकूलित बसों में भी उत्तराखंड के भीतर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। जो परिचालक इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top