Connect with us
Uttarakhand news :women of Uttarakhand in Raksha Bandhan will be able to travel for free in roadways buses

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं

1 min read

Uttarakhand Roadways Raksha Bandhan: उत्तराखंड की महिलाओं को धामी सरकार का तोहफा रक्षाबंधन के दिन रोडवेज की बसों में फ्री कर सकेंगी यात्रा

उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की महिलाओं को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ा तोहफा दिया है। जी हां प्रदेश की बहनों के लिए सीएम धामी ने रक्षाबंधन के तोहफे की घोषणा कर दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी।(Uttarakhand Roadways Raksha Bandhan)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड सरकार ने मसूरी को दी बड़ी सौगात मिला पूर्ण तहसील का दर्जा

इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। बताते चलें कि इस सुविधा के लिए जो भी रुपए खर्च होंगे उन्हें सरकार अपने स्तर पर भरेगी। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इस घोषणा के तहत छूट का लाभ सिर्फ राज्य के भीतर ही यात्रा करने पर मिल सकेगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top