Connect with us
Namakwali Shashi bahuguna Raturi Shark Tank Sony TV
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / पहाड़ का पिस्यू लूण सोनी टीवी पर मचा रहा धमाल नमकवाली शशि बहुगुणा की मेहनत लाई रंग

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

पहाड़ का पिस्यू लूण सोनी टीवी पर मचा रहा धमाल नमकवाली शशि बहुगुणा की मेहनत लाई रंग

1 min read

Namakwali Shark Tank Sony TV: देश दुनिया के साथ ही शार्क टैंक में भी पहुंचा ‌पहाड़ी नमक, जजों को भा गया इसका स्वाद…

Namakwali Shark Tank Sony TV
पहाड़ का पिस्यू लूण यानी पीसा हुआ नमक जहां अभी तक पहाड़ में खाने का स्वाद बढ़ाता था वहीं अब यह सोशल मीडिया के साथ ही सोनी टीवी पर भी धूम मचा रहा है। जी हां… सोनी टीवी के शार्क टैंक इंडिया कार्यक्रम में बीते रोज इस पहाड़ी नमक की ही धूम दिखी। दरअसल मनवाली के नाम से मशहूर शशि बहगुणा रतूड़ी बीते रोज शार्क टैंक के इंडिया कार्यक्रम में अपना पहाड़ी उत्पाद सिलबट्टे में पिसा हुआ नमक लेकर पहुंची थी। बता दें कि शार्क टैंक कार्यक्रमों के जजों को न केवल इस पहाड़ी नमक का स्वाद पसंद आया बल्कि उन्होंने शशि के इन प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों की भी जमकर तारीफ की।
पहाड़ का पिस्यू लूण सोनी टीवी पर मचा रहा धमाल नमकवाली शशि बहुगुणा की मेहनत लाई रंगयह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शशि बनी नमकवाली आंटी पहाड़ी पिसे नमक को बनाया देश-विदेश में बड़ा ब्रांड

आपको बता दें कि मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले की रहने वाली शशि बहगुणा रतूड़ी पहाड़ी नमक बनाकर देश विदेशों तक पहुंचा रही है। बचपन से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाली शशि पर्यावरण, नारी सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य कर रही है। 1982 में उनके द्वारा बनाई गई महिला नवजागरण समिति ने भी महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।‌ नमक वाली की शुरुआत के बारे में बताते हुए उन्होंने बीते रोज कार्यक्रम में कहा कि इसकी शुरुआत उन्होंने महज दो महिलाओं के साथ की थी। आज उनका यह पहाड़ी नमक लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि क‌ई महिला समूह आज उनके साथ काम कर रहे हैं। वे पहाड़ में रहकर ही प्राकृतिक रूप से इस नमक को तैयार करते हैं। उन्होंने साधारण पिस्यूं लूणं के अलावा लहसुन का नमक, भांग का नमक, अदरक वाला नमक भी नमकवाली ब्रांड से बाजार में उतारा है। जिसे वह आनलाइन मार्केटिंग के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों तक भी पहुंचा रही हैं। उनका यह नमक 50 ग्राम, 100 ग्राम एवं 200 ग्राम के पैकेटों में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Pahadi Namak Recipe: पहाड़ी नमक बनाने की विधि | पहाड़ी पिसी नूण|

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top