UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand News: Pantnagar bike accident: नामकरण से लौट रहे बाइक स…
1 min read
Pantnagar bike accident : नामकरण में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार पिता पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम ..
Pantnagar bike accident news: Father son died bike Accident haldwani road kichcha udham Singh Nagar Uttarakhand news today : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन सड़क हादसे घटित ना हुए हो। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है, जहां पर बाइक सवार पिता पुत्र की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के किच्छा राजपुरा के निवासी 30 वर्षीय विजय थापा पुत्र हरिप्रसाद बीते सोमवार को नगला निवासी बहन देवकी की पुत्री के नामकरण मे शामिल होने गए थे। इस दौरान विजय के साथ उनके 7 वर्षीय पुत्र सिद्धू भी नामकरण में पहुंचे थे। नामकरण की रस्में संपन्न होने के बाद दोनों पिता पुत्र बाइक से शाम को घर वापस लौट रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक गोकुलनगर मे हल्द्वानी मार्ग पर पहुंची तो ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी।
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत ( udham singh nagar accident news)
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमे दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर ट्राली चालक ट्रॉली रास्ते पर खड़ा कर मौके पर फरार हो गया। इसी दौरान पुलिस का सेवा वाहन वहाँ से गुजर रहा था जिन्होंने ट्रैक्टर ट्राली को सड़क पर खड़ा देख अपना वाहन रोका तथा विजय और सिद्धू को घायल अवस्था में देख उन्हें तुरंत अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा भर्ती करवाया ,जहां पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार हुए विजय jcb चालक थे। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
