UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की गई जिंदगी, पिता सेना में तैनात
1 min read
Uttarakhand Pithoragarh news today: 3-year-old innocent Hitakshi died after drowning in a pond: पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन साल की मासूम की मौत, परिवार में मातम
Uttarakhand Pithoragarh news today: 3-year-old innocent Hitakshi died after drowning in a pond: उत्तराखण्ड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। जहां विण ब्लॉक अंतर्गत पाली गांव में तीन साल की एक मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार पाली गांव निवासी कुलदीप चंद की तीन वर्षीय बेटी हिताक्षी अपनी दादी के साथ खेतों की ओर गई थी। दादी खेत में पशुओं के लिए चारा काटने में व्यस्त थीं, जबकि बच्ची पास ही खेल रही थी। कुछ देर बाद जब दादी ने काम समाप्त कर पोती को आवाज दी तो वह आसपास कहीं दिखाई नहीं दी।
बच्ची के अचानक गायब होने से घबराई दादी ने तुरंत आसपास मौजूद ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद मासूम पास ही बने एक तालाब में पड़ी मिली। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए।
परिजन तुरंत बच्ची को लेकर लगभग 18 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पिथौरागढ़ पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत अधिकारी के अनुसार तालाब में डूबने के कारण बच्ची के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना के बाद बच्ची की दादी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्ची के पिता कुलदीप चंद भारतीय सेना में तैनात हैं। उन्हें भी इस दर्दनाक घटना की सूचना दे दी गई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छाया हुआ है।
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
