Connect with us
उत्तराखण्ड: भयावह हादसे में पुलिस के SI ने तोड़ दिया दम विभाग में दौड़ी शोक की लहर

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखण्ड: भयावह हादसे में पुलिस के SI ने तोड़ दिया दम विभाग में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Police उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: भयावह हादसे में पुलिस के SI ने तोड़ दिया दम विभाग में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Uttarakhand police Pushpendra Singh: भयावह सड़क हादसे में उत्तराखण्ड पुलिस के एस‌आई पुष्पेन्द्र सिंह का निधन, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम…

राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां तैनात एसआई पुष्पेंद्र सिंह का भयावह सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया है। बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा उस वक्त घटित हुआ जब पुष्पेन्द्र अपनी बुलेट पर सवार होकर अपने दोस्त अमित के साथ जा रहें थे। इसी दौरान देहरादून- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप उनकी बुलेट एकाएक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे पुष्पेन्द्र और उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
(Uttarakhand police Pushpendra Singh)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का जवान नागेंद्र नेगी ड्यूटी के दौरान शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने गंभीर रूप से घायल उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह और घायल अमित को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान पुष्पेन्द्र ने दम तोड दिया जबकि उनके दोस्त अमित पुत्र विजेंद्र निवासी ढाढेकी अकबरपुर, मंगलौर, हरिद्वार का अस्पताल में उपचार अभी भी जारी है। पुलिस ने मृतक एस‌आई पुष्पेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से जहां मृतक पुष्पेन्द्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Uttarakhand police Pushpendra Singh)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, विभाग में दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top