Connect with us
alt="mrs india priyanka rawat"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड की प्रियंका रावत का मिसेज इंडिया के लिए चयन, जल्द करेंगी प्रतिभाग

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड की प्रियंका रावत का मिसेज इंडिया के लिए चयन, जल्द करेंगी प्रतिभाग

1 min read

alt="mrs india priyanka rawat"

देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले युवाओं में अब देवभूमि की एक और बेटी का नाम जुड़ गया। जिसने मिसेज इंडिया बनकर राज्य का नाम तो रोशन किया ही साथ ही वह आगामी अक्तूबर माह में ग्रीस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी करने जा रही है। जी हां… हम बात कर रहे हैं प्रियंका रावत की जिनका चयन मिसेज इंडिया के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में प्रियंका की अगुवाई में देशभर की क‌ई महिलाएं भाग लेंगी। बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है जब देवभूमि उत्तराखंड की बेटी मिसेज इंडिया बनी है, इससे पहले भी राज्य की क‌ई बेटियां मिसेज इंडिया बनकर देश-विदेश में राज्य का परचम लहरा चुकी है।




बता दें कि मूल रूप से राज्य के पौड़ी जिले की रहने वाली प्रियंका रावत इस वर्ष की मिसेज इंडिया बनी है। दिल्ली से शिक्षा-दीक्षा प्राप्त करने के बाद प्रियंका ने करीब 14 साल तक एयरलाइन में नौकरी की है। वर्तमान में देहरादून के शास्त्रीनगर में रहने वाली प्रियंका के पति दीपक सिंह रावत भी राज्य के ही मूल निवासी हैं। इससे पहले क‌ई अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी प्रियंका आगामी अक्तूबर माह में ग्रीस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि विदेशी सरजमीं पर होने वाली किसी प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल में देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में एक गर्व की बात है और वह खुशनसीब है कि इस बार उन्हें यह मौका मिला है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top