Connect with us
uttarakhand weather rain news

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड मौसम विभाग का आगामी दो दिनों के लिए पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम विभाग का आगामी दो दिनों के लिए पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

1 min read

 आगामी दो दिन फिर जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का आरेंज अलर्ट , पांच जिलों में हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश 

राज्य में मौसम का कहर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर समूचे प्रदेश में आगामी दो दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा भारी‌‌ बारिश का यह आरेंज अलर्ट उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रपयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के लिए जारी किया है। इसके अलावा राजधानी देहरादून सहित अन्य जनपदों के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि इसके अतिरिक्त आगामी 13 और 14 सितंबर को भी राज्य के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश होने की आंशका हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: इन चार जिलों में भारी‌ से भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

इस संबंध में मौसम निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल मौसम का यह मिजाज ऐसा ही बरकरार रहेगा। अभी इसमें बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने जहां प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है वहीं आम जनमानस से अतिआवश्यकीय परिस्थितियों में ही पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने की अपील की है। इसके अतिरिक्त नदी नालों के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से भी इस दौरान खास सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अभी-अभी चमोली जिले में फटा बादल, हुई भारी तबाही, प्रशासन टीम हुई रवाना

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top