UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Ramnagar nainital news today: रामनगर पेड़ की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की गई जिंदगी
1 min read
Ramnagar Nainital news today : काल बनकर आई आंधी, पेड़ की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत..
Ramnagar Nainital news today: 10-year-old innocent kanu Upadhyay died after being hit by a tree uttarakhand breaking : उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बीते रविवार की रात बारिश , आंधी -तूफ़ान व बर्फबारी देखने को मिली जिसके कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बीते दिन आई आंधी तूफान व बारिश कुछ लोगो के लिए मुसीबत बन गई। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है, जहां पर आंधी तूफान से पेड़ एक बच्चे के ऊपर गिर गया जिससे उसकी जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand roadways fire: हरिद्वार देहरादून हाईवे भीषण हादसा रोडवेज में आग 2 की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के अंतर्गत वन ग्राम रिंगोडा निवासी 10 वर्षीय कानू उपाध्याय पुत्र प्रकाश उपाध्याय का परिवार बीते रविवार की रात को आंधी तूफान आने के कारण जाग रहा था। तभी इस दौरान जैसे ही कानू रात के समय वॉशरूम जाने के लिए अपने कच्चे घर से बाहर आया तो इस दौरान पास में मौजूद आंधी से टूटा हल्दू का पेड़ कानू के उपर गिर गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि पेड़ के गिरते ही कानू की चीख पुकार मच गई। पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही परिवार व आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने देखा की कानू पेड़ के नीचे दबा हुआ है। इस दौरान रात में ही वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दी गई।
पेड़ की चपेट मे आने से मासूम की गई जिंदगी ( nainital news today)
सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने दो घण्टे की मशक्कत के बाद कटर से पेड़ को काटा हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। कानू का मृत शव देख परिजनों को गहरा आघात पहुंचा , जिन्होंने रात में पंचायतनामा करने से मना कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाया इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। बताते चले मृतक बच्चा ढिकुली के निजी स्कूल का छात्र था जिसकी मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
