Connect with us
ramnagar roadways bus accident: 7 injured in haldwani depot nainital road uttarakhand today:
फोटो सोशल मीडिया ramnagar roadways bus accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Ramnagar roadways bus accident: रामनगर सड़क किनारे धसी रोडवेज बस, 7 घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT UTTARAKHAND ROADWAYS

Ramnagar roadways bus accident: रामनगर सड़क किनारे धसी रोडवेज बस, 7 घायल

1 min read

ramnagar roadways bus accident: 7 injured in haldwani depot nainital road uttarakhand today: बाइक सवार को बचाने में सड़क किनारे धंसी रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला

ramnagar roadways bus accident: 7 injured in haldwani depot nainital road uttarakhand today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भीषण सड़क हादसे की ऐसी ही एक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी से हरिद्वार–देहरादून की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक रोडवेज बस गुरुवार को सड़क किनारे धंस गई। यह हादसा रामनगर के पास हल्द्वानी–रामनगर राज्य मार्ग पर बेलगड़ क्षेत्र में उस समय हुई, जब अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे हिस्से में धंस गई। हालांकि गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक बस संख्या UK04 PA 1681 नियमित सेवा पर हल्द्वानी से देहरादून जा रही थी। बस में उस समय करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। बताया गया है कि बेलगड़ के पास अचानक एक बाइक सड़क पर आ गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और बस को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन सड़क किनारे की कमजोर सतह के कारण बस संतुलन खो बैठी और धंस गई।

अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे में 6 से 7 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यात्रियों ने बस चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय की सराहना की। उनका कहना था कि यदि चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश न की होती तो जानलेवा हादसा हो सकता था। मौके पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi news live today: उत्तरकाशी ठंड से बचने को जलाई अंगीठी दम घुटने से युवक की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top