Connect with us
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन ,3 की मौत 7 घायल, रेस्क्यू कार्य चालू

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन ,3 की मौत 7 घायल, रेस्क्यू कार्य चालू

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन ,3 की मौत 7 घायल, रेस्क्यू कार्य चालू

1 min read

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन ,3 की मौत 7 घायल, रेस्क्यू कार्य चालूइन दिनों लगातार हो रही सड़क दुघर्टनाओं ने राज्य में खौफनाक मंजर पैदा कर रखा है। एक ऐसा खौफनाक मंजर जो हर किसी को यात्रा करने से पहले सोचने को मजबूर कर दें। इन सड़क दुघर्टनाओं ने अब तक न जाने कितने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसी ही एक दर्दनाक सड़क दुघर्टना पौड़ी गढ़वाल से सामने आ रही है। जहां पौड़ी जिले के कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आज सुबह तड़के एक बोलेरो के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि बोलेरो में सवार अन्य सात यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अभी तक हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुई बोलेरो की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा।




सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बोलेरो वाहन (संख्या यूके 12टीए0962) दिल्ली से बैजरो जा रहा था। सुबह साढ़े चार बजे के आसपास नजीबाबाद-बुवाखाल नेशनल हाईवे पर जैसे ही बोलेरो दुगड्डा से करीब 5 किलोमीटर आगे पहुंची तो थाना लैंसडाउन अंतर्गत ग्राम भदालीखाल के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सात यात्री बुरी तरह घायल हो गई। हादसे की सचूना पर पहुंचे कोतवाली लैंसडाउन पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीमों ने सभी घायलों तथा मृतकों के शवों को रेस्क्यू चलाकर खाई से बाहर निकाला। मृतकों में ग्राम चोर खंडा तल्ला पोस्ट चोर खंडा निवासी माहेश्वरी देवी पत्नी आनंद रावत ,विनोद सिंह रावत पुत्र रतन रावत तथा अरविंद सिंह पुत्र मान सिंह शामिल हैं। जबकि वाहन में सवार नरेश सिंह  पुत्र आनंद सिंह रावत, यशवंत सिंह रावत  पुत्र ज्ञान सिंह रावत, आनंद सिंह रावत पुत्र चंदन सिंह रावत, दिनेश सिंह रावत  पुत्र आनंद सिंह रावत और सूरज गुसाईं पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम रिखवाड, बीरोंखाल गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा पहुंचाया। जहां उनका इलाज अभी भी जारी है। बताया गया कि वाहन में एक ही परिवार के लोग सवार थे।


Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top