Connect with us
alt="uttarakhand road accident rishikesh"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चालक ने स्काउट गाइड के 15 बच्चों को रौंदा, एम्स में भर्ती

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चालक ने स्काउट गाइड के 15 बच्चों को रौंदा, एम्स में भर्ती

1 min read

alt="uttarakhand road accident rishikesh"

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएं आजकल बेकाबू एवं तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रही है। जिसका एकमात्र कारण चालकों की लापरवाही और दूसरे वाहन से आगे निकलने की होड़ है। आज एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन के द्वारा दर्दनाक सड़क दुर्घटना होने की खबर अभी-अभी राज्य के ऋषिकेश से आ रही है जहां एक तेज रफ्तार कार ने लगभग 15 बच्चों को बुरी तरह रौंद दिया। जिससे ये सभी बच्चें गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आरपीएफ पुलिस ने इन सभी बच्चों को स्थानीय पुलिस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। बताया गया है कि ये बच्चे स्काउट गाइड के कैम्प में शामिल होने आए थे और आज कैम्प समाप्त होने के पश्चात सड़क पर हरिद्वार जाने के लिए आटो का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है।




बच्चों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया : सूत्रों से अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के रायवाला में स्काउट गाइड के करीब 15 बच्चों को देहरादून से जा रही एक कार ने बुरी तरह रौंद दिया। अनियंत्रित कार के द्वारा बच्चों को रौंदने के बाद भी कार चालक ने रफ्तार कम नहीं की और कार रोकने के बजाय आगे की ओर बढ़ता ही चला गया। शांतिकुंज के पास कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गम्भीर रूप से घायल सभी बच्चों को हादसे के बाद आरपीएफ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताते चलें कि मुरादाबाद डिविजन के बच्चों का स्काउट गाइड का कैम्प पिछले छः दिनों से ऋषिकेश के रायवाला में चल रहा था। आज कैम्प समाप्त होने के पश्चात सभी बच्चे सड़क पर हरिद्वार जाने के लिए आटो का इंतजार कर रहे थे। तभी दोपहर के करीब एक बजे देहरादून से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लगभग 15 बच्चों को बुरी तरह रौंदते ‌हुए आगे निकल ग‌ई। बताया गया है कि हरिद्वार से इन सभी बच्चों को मुरादाबाद के लिए ट्रेन पकड़नी थी।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top