Connect with us
alt="uttarakhand road accident news"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन एक की मौत, छः घायल

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरा वाहन एक की मौत, छः घायल

1 min read

alt="uttarakhand road accident news"

राज्य में सड़क हादसे दिन-प्रतिदिन विकराल रूप धारण करते जा रहे हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आज राज्य के टिहरी जिले से आ रही है जहां रविवार सुबह एक वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी को खाई से बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई गई है। पुलिस विभाग की टीम हादसे के सभी कारणों की जांच कर रही है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी की तरफ जा रहा एक वाहन संख्या यूके07टीसी2395 जैसे ही खाड़ी-गजा मार्ग पर पहुंची तो गजा से करीब एक किलोमीटर पहले एकाएक अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में समां गया। दुर्घटना आज सुबह नौ बजे हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि वाहन सवार छः अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सुनील सकलानी पुत्र आरपी सकलानी निवासी हेंवली सकलाना गांव के रूप में की गई है। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया है जहां सभी की नाज़ुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में फलसारी निवासी मदन सिंह पुत्र शूरवीर सिंह, अदवाणी निवासी प्रीतम सिंह पुत्र राजेश सिंह एवं महेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह, बैरोला निवासी सावित्री देवी पत्नी देवेंद्र प्रसाद, कोट गांव निवासी दीवान सिंह पुत्र रतन सिंह और संजय सिंह शामिल हैं।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top