Connect with us
alt="uttarakhand road accident news"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौके पर ही मौत, तीन लोग हुए घायल

उत्तराखण्ड उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षक की मौके पर ही मौत, तीन लोग हुए घायल

1 min read

alt="uttarakhand road accident news"

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आज राज्य के उत्तरकाशी जिले से आ रही है। जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनमें से दो की हालत नाज़ुक बताई गई है। बताया गया है कि हादसे में मौत का शिकार हुआ व्यक्ति एक शिक्षक है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी के बड़कोट से एक कार राजगढ़ी की ओर जा रही थी। इससे पहले कि कार अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचती राजगढ़ी के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व्यक्ति की पहचान जसपुर ब्रह्मखाल निवासी मुकेश पुत्र गैणु लाल के रूप में की गई है। बताया गया है कि मुकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय पटांगणी में बतौर शिक्षक तैनात थे। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला और सभी को बड़कोट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनमें से दो की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घायलों में जसपुर ब्रह्मखाल निवासी सरिता तथा प्रकाश लाल एवं धराली गांव निवासी संदीप सिंह शामिल हैं। बताया गया है कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top