Connect with us
उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत..... एक घायल

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत….. एक घायल

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखण्ड : पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत….. एक घायल

1 min read

alt="vehicle fall in river "

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं ने एक ऐसा विकराल रूप धारण कर रखा है कि सफर करने से पहले हर यात्री सौ बार सोचने को मजबूर है। आज एक बार फिर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक ऐसी ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है जहां एक वाहन के नदी में समां जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस हादसे के सभी कारणों की जांच कर रही है। बताया गया है कि वाहन हौजरी का सामान लेकर जा रहा था।




प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर से एक वाहन यूके 18 सीए 1302 पौड़ी जिले के थलीसैण की ओर रहा था। जैसे ही वाहन मझगांव के पास पहुंचा तो थलीसैण बाजार से लगभग 2 किमी आगे एकाएक अनियंत्रित होकर पूर्वी नायर नदी में गिर गया। जिससे वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति रफीक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में सैफ अली पुत्र हसीब अहमद एवं राशिद पुत्र हसीफ शामिल हैं। बताया गया है कि वाहन में तीनों व्यक्ति जसपुर, ऊधमसिंह नगर जिले के रहने वाले थे। गम्भीर रूप से घायल रफीक को स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण में भर्ती कराया गया है। अभी तक दुर्घटना का कोई भी कारण पता नहीं चल पाया है परन्तु पुलिस का अनुमान है कि वाहन अनियंत्रित होकर नदी में समां गया होगा।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top