Connect with us
uttarakhand road accident in rishikesh news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में भयानक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार, छः लोग बुरी तरह घायल

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखण्ड में भयानक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार, छः लोग बुरी तरह घायल

1 min read

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT : ऋषिकेश में भयानक सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी स्विफ्ट कार, छः लोग बुरी तरह हुए घायल

देवभूमि उत्तराखंड में वाहन दुर्घटनाओं (UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT)  ने इन दिनों विकराल रूप धारण किया हुआ है। रोज-रोज होने वाली इन दुर्घटनाओं में न जाने कितने लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसी ही एक दुर्घटना आज सुबह ऋषिकेश में हुई। जिसमें एक स्विफ्ट कार के गहरी खाई में गिरने से छः लोग घायल हो ग‌ए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने के बाद झाड़ियों में फस कर रुक गई, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना का कारण कार का अनियंत्रित होकर संतुलन खोना बताया जा रहा है। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक स्विफ्ट कार आज सुबह यमकेश्वर प्रखंड के मांगथा गांव से ऋषिकेश आ रही थी। कार में मागथा गांव निवासी कमलेश कुकरेती पुत्र चमनलाल (28 वर्ष) अपने परिवार के 5 लोगों सहित सवार थे। बता दें कि कमलेश का एक दिन पहले ही विवाह हुआ था। आज सुबह वह अपनी पत्नी सोनिया (25 वर्ष) व चार अन्य परिजनों के साथ पत्नी के मायके 14 बीघा ऋषिकेश आ रहा थे। सुबह करीब दस बजे जैसे ही उनकी कार दिउली से करीब 5 किलोमीटर दूर पइया गांव के पास पहुंची तो उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने से उसमें सवार साहिल (15 वर्ष) पुत्र दिनेश चंद्र, साक्षी (12 वर्ष) पुत्री दिनेश चंद्र, सुमित (22 वर्ष) पुत्र जवाहर सिंह और कौशल (19 वर्ष) पुत्र जवाहर सिंह घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आस-पास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि कार खाई में गिरने के बाद झाड़ियों के बीच अटक गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top