Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़

उत्तराखण्ड: पहाड़ में गहरी खाई में गिरा वाहन महिला समेत दो की मौत,… पिछले वर्ष ही हुई थी शादी

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं द्वारा मचाई गई दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। आज एक बार फिर राज्य के पर्वतीय जिले पिथौरागढ़ से आ रही है जहां एक कार के खाई‌ में गिर जाने से उसमें सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत गई जबकि कार में सवार दो अन्य महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर दुर्घटना स्थल पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से दोनों घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।। बताया गया है कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई वहां पर पूर्व में भी क‌ई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई दीवार को आज तक ठीक नहीं किया गया है,‌ जो‌ इस स्थान पर हुई सभी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से एक कार यूके 05सीए-0775 रांथी जा रही थी। जैसे ही बोलेरो दोबाट से आगे तांथर मोड़ पर पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 400 फीट नीचे बनी सड़क पर जा गिरी। जिससे कार चालक बलवंत सिंह पुत्र जगत सिंह सहित एक महिला रेखा देवी पत्नी प्रेम सिंह, की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार दो अन्य महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायलों में कोसी देवी पत्नी गोपाल सिंह और धौली देवी पत्नी रूप सिंह शामिल हैं। हादसे की सूचना पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने दोनों घायलों को 108 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि मृतक रेखा देवी का एक साल पहले ही विवाह हुआ था। उनके पति सेना में हैं।




More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top