Connect with us
Uttarakhand roadways bus no entry in haryana gurugram

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड रोडवेज की बसों को हरियाणा बस अड्डे से बाहर निकाला हुआ बड़ा बवाल

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रोडवेज की बसों को हरियाणा बस अड्डे से बाहर निकाला हुआ बड़ा बवाल

1 min read

Uttarakhand Roadways Bus Haryana: उत्तराखंड रोडवेज की बसों को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा निकाला गया गुरुग्राम बस अड्डे से बाहर,

बीते शनिवार को उत्तराखंड के काठगोदाम बस अड्डे पर बस लगाने को लेकर हरियाणा रोडवेज तथा उत्तराखंड रोडवेज के चालक तथा परिचालकों के विवाद के बाद हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा रविवार को उत्तराखंड की बसों को गुरुग्राम बस अड्डे में घुसने नही दिया गया। बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बस अड्डे से रविवार को उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसों को बाहर कर दिया गया ।जिस वज़ह से चालक तथा परिचालकों के साथ यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बतातेें चले कि जो बसे रात से गुरुग्राम बस अड्डे पर खड़ी थीं उन्हे भी हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाल दिया गया।(Uttarakhand Roadways Bus Haryana)

यह भी पढ़िए:देहरादून: 25 जुलाई से ISBT से एयरपोर्ट के लिए संचालित होंगी इलेक्ट्रिक बसे जानिए किराया
चालक तथा परिचालकों के पूछने पर बताया गया कि गुरुग्राम रोडवेज के अधिकारियों द्वारा उत्तराखंड की किसी भी बस को बस अड्डे में नही आने देने के आदेश दिए गए हैं क्योकि उत्तराखंड के काठगोदाम बस अड्डे पर शनिवार को गुरुग्राम रोडवेज बस को लगाने नहीं दिया गया साथ ही बस के चालक-परिचालक के साथ बदसलूकी भी की गई । वही उत्तराखंड रोडवेज की बसों की एंट्री बस अड्डे पर बंद होने के कारण आँनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड रोडवेज की बसो के चालक-परिचालकों द्वारा बस अड्डे के बाहर से यात्रियो को बस में बैठाया गया। वही इस घटना के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी तथा हरियाणा परिवहन निगम अधिकारियों में हुई वार्ता के बाद विवाद को सुलझा लिया गया। इसके बाद रात की बसें गुरुग्राम बस अड्डे के अंदर से संचालन शुरू किया गया।
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: जेब ढीली करने के लिए हो जाएं तैयार, बढ़ गया है रोडवेज और अन्य वाहनों का किराया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top