UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड
उत्तराखंड रोडवेज के चालक परिचालक दिखेंगे अब यूनिफॉर्म में ड्रेस कोड हुआ लागू
1 min read
Uttarakhand Roadways Driver Dress:उत्तराखंड रोडवेज के चालक-परिचालक के लिए यूनिफॉर्म कोड हुआ लागू, यूनिफॉर्म पहनकर ड्यूटी ना करने पर देना होगा जुर्माना
गौरतलब है कि बीते दिनों चंडीगढ़ में बिना वर्दी के उत्तराखंड रोडवेज बस के चालक- परिचालक का 25 हजार का चालान काट लिया गया था। जिसके बाद राज्य परिवहन निगम हरकत में आया है। बता दें कि अब रोडवेज मुख्यालय नियम के अनुसार सभी रोडवेज बस के चालक तथा परिचालकों को यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य कर दिया है। अब से उत्तराखंड रोडवेज बसों के चालक खाकी तथा परिचालक स्लेटी रंग की वर्दी में नजर आने वाले है। परिवहन निगम द्वारा वर्दी के लिए प्रतिवर्ष 3000 वर्दी भत्ता देने का निर्णय भी लिया है। वही परिवहन निगम महाप्रबंधक संचालक दीपक जैन की ओर से जारी आदेशानुसार रोडवेज में कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी तथा सभी नियमित चालक -परिचालक के लिए ड्रेस कोड रखा जाएगा। बस चालक जहां खाकी रंग की शर्ट- पैंट और कोट पहनेंगे वही सिर पर खाकी रंग की टोपी या पगड़ी भी पहननी होगी। वहीं दूसरी ओर बस के परिचालक को स्लेटी रंग की पैंट- शर्ट और कोट के साथ ही टोपी पहननी होगी। बताते चलें कि उत्तराखंड रोडवेज के सभी चालक तथा परिचालकों की वर्दी के ऊपर प्लास्टिक की काली नेम प्लेट भी लगी होगी। जिस पर कर्मचारी का नाम तथा पद भी अंकित होगा।(Uttarakhand Roadways Driver Dress)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड : हरिद्वार में जल्द दौड़ेगी पॉड कार, जानिए इस प्रोजेक्ट की कुछ खास बातें
उत्तराखंड रोडवेज की बसों में चालक -परिचालको को वर्दी के लिए 3 हजार रूपये देने के मामले को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।रोडवेज कर्मचारी यूनियन महामंत्री अशोक चौधरी के अनुसार 3 हजार में पूरी यूनिफॉर्म तैयार कराना मुश्किल है। उनके अनुसार प्रतिवर्ष कम से कम 8 से 10 हजार की राशि जारी करके दो बार वर्दी भत्ता जारी होना चाहिए। जिससे सर्दी तथा गर्मी के लिहाज से दो तरह की वर्दी तैयार की जा सके।परिवहन निगम के अनुसार वर्दी भत्ता लागू होने के 15 दिनों के अंदर यूनिफॉर्म तैयार करनी अनिवार्य होगी।राज्य के सभी डिपो प्रभारियो की जिम्मेदारी होगी कि ड्यूटी आने वाले चालक- परिचालक एंव अन्य कर्मचारी को यूनिफॉर्म में ना आने पर कर्मचारियों से 250 रूपए जुर्माना वसूला जाएगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
