Connect with us
Uttarakhand Rudrapur News Live: Minor Alleges Gang Rape After Being Taken to Hotel
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudrapur News Live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: रुद्रपुर में सहेली का भाई निकला नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी, मामला दर्ज

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: रुद्रपुर में सहेली का भाई निकला नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी, मामला दर्ज

1 min read

Uttarakhand Rudrapur News Live: Minor Alleges Gang Rape After Being Taken to Hotel: सहेली का मुंहबोला भाई निकाला हैवान, नाबालिक किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Uttarakhand Rudrapur News Live: Minor Alleges Gang Rape After Being Taken to Hotel उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक शर्मनाक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक नाबालिक किशोरी को होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वहीं पीड़िता के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के पास आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: रुड़की में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन दोस्तों की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की निवासी एक महिला ने पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज करवाया। इस दौरान महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी बीते सोमवार को अपनी एक सहेली के साथ वाटर पार्क जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में सहेली का मुंहबोला भाई अपने चाचा के साथ बाइक पर मिला। दोनों महिला की बेटी को अपनी बाइक में बैठाकर वाटर पार्क ले गए और उसकी सहेली को ऑटो से आने को कहा। आरोप है कि इसके बाद वो महिला की पुत्री को एक होटल में ले गए ,जहां पर उन्होंने उसे बेसुध कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: इंग्लैंड से आया सफेद बंदर ‘मोंटी’, 22 साल से अल्मोड़ा में बटोर रहा सुर्खियां

खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे ( udham singh nagar news today)

सुबह जब नाबालिक किशोरी को होश आया तो उसने किसी की मदद से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे होटल से घर लेकर पहुंचे जहां पर पीड़िता ने अपनी दर्द भरी कहानी परिजनों को सुनाई। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू की। पीड़िता के प्राथमिक बयान दर्ज और उसका मेडिकल कराने अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की माने तो होटल प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है बिना किसी वैध पहचान पत्र और जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए बिना कमरा कैसे दिया गया है इसकी जांच भी की जा रही है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top