Connect with us
Uttarakhand Smart City: 3 smart cities including Gairsain will be built in Uttarakhand, will get relief from traffic jams breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Smart City)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand smart City: उत्तराखण्ड में बनेंगे गैरसैंण समेत 3 स्मार्ट सिटी, जाम से मिलेगा छुटकारा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand smart City: उत्तराखण्ड में बनेंगे गैरसैंण समेत 3 स्मार्ट सिटी, जाम से मिलेगा छुटकारा

1 min read

Uttarakhand Smart City  : गैरसैंण समेत तीन स्मार्ट सिटी बनेंगे, शहरों को मिलेगा जाम से छुटकारा, बजट बढ़ाकर 1814 करोड़

Uttarakhand Smart City: 3 smart cities including Gairsain will be built in Uttarakhand, will get relief from traffic jams breaking news today : उत्तराखंड सरकार प्रदेश में तीन स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी में है, जिसके चलते स्मार्ट सिटी वाले शहरों को जाम से छुटकारा मिलेगा वहीं 4000 से अधिक लोगों को अपने आवास की सौगात मिलेगी। धामी सरकार ने शहरी विकास विभाग का बजट पिछले साल के 1161 करोड़ से बढाकर इस साल 1814 करोड रुपए कर दिया है। वहीं नगरीय अवस्थापना पर 60 करोड़ अतिरिक्त बजट दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Governor news: गैरसैंण जा रहे उत्तराखण्ड राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें चार धाम यात्रा मार्ग में उत्तरकाशी बाडाहाट, आदि कैलाश मार्ग में पिथौरागढ़ और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को राज्य पोषित योजना के तहत स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 30 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि स्वच्छ भारत मिशन 2 के तहत पौडी, सतपुली, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला, घनसाली, चमियाला, धारचूला, जसपुर, पिथौरागढ़ की डीपीआर तैयार की गई है। शहरी क्षेत्रों में पैदल मार्ग बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 2355 बीएलसी आवास का निर्माण कार्य

बताते चलें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 2355 बीएलसी आवास का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके लिए अगले वर्ष 4000 आवास प्रस्तावित है। वहीं नगर क्षेत्रों में पेयजल, स्वच्छता विकास के लिए देहरादून, विकासनगर, हल्द्वानी, कोटद्वार, चंपावत, टनकपुर, किच्छा में एडीबी की तीन परियोजनाएं चल रही हैं। इनके लिए पूंजीगत मद में 652 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सरयू और अन्य रिवर फ्रंड परियोजना को 10 करोड़ मिलाकर शहरी विभाग को पूंजीगत मद में 1401.85 करोड़ का बजट बनाया गया है। इसके अलावा समग्र रूप से शहरी निकायों के लिए 1814 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

जाम से मिलेगा छुटकारा, आवास विभाग को 130 करोड़

जाम के झाम से छुटकारे के लिए 196 वाहन पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है। इसमें 66 सरफेस पार्किंग, 112 मल्टी लेवल कार पार्किंग, 09 ऑटोमेटेड कार पार्किंग और नौ टनल पार्किंग चिह्नित हैं। 196 में से 150 की डीपीआर तैयार हो चुकी, जिसमें से 618 करोड़ की 114 परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका। विकास प्राधिकरण 296 करोड़ की 11 परियोजनाओं पर अपने संसाधनों से काम कर रहे हैं। बजट में आवास विभाग को अवस्थापना मद में 130 करोड़ बजट प्रावधान किया गया जबकि पूंजीगत मद में 291 करोड़ का प्रावधान किया गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top