Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand soldier yashpal rawat died in jammu Kashmir

उत्तराखण्ड

नैनीताल

गढ़वाल राइफल्स के जवान की जम्मू कश्मीर में डयूटी के दौरान मौत, खबर से परिजनों में मचा कोहराम

गढ़वाल राइफल्स (Uttarakhand Soldier) के जवान का जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir) में ड्यूटी के दौरान अकस्मात निधन, परिजनों में कोहराम..

आज फिर समूचे उत्तराखण्ड(Uttarakhand Soldier) के लिए जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir)से बेहद दुखद खबर आ रही है जहां भारतीय सेना में तैनात गढ़वाल राइफल्स के जवान का ड्यूटी के दौरान अकस्मात निधन हो गया। जवान की मौत का कारण गिरने से चोट लगना बताया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसने दम तोड दिया। बता दें कि मृतक जवान का परिवार वर्तमान में राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर में रहता है। जवान के आकस्मिक निधन का समाचार मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। मृतक जवान के परिजन उसके पार्थिव शरीर को लेने खुद ही जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना हो गए हैं। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी शोभा और दो मासूम बच्चों के साथ ही पूरे परिवार को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। उनकी बेटी सृष्टि 14 साल की है जबकि बेटे सुजल की उम्र महज 13 साल है।
यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना का ग्लाइडर हुआ क्रेश, उत्तराखण्ड के लेफ्टिनेंट राजीव सहित दो अधिकारी शहीद

पिछले महीने से छुट्टियां बिताकर वापस ड्यूटी पर गया था मृतक जवान, निधन की खबर मिलते ही पार्थिव शरीर लेने खुद ही जम्मू-कश्मीर रवाना हुए परिजन:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के बेजरो तोल्यूं गांव निवासी यशपाल सिंह रावत पुत्र शाकम्बर सिंह रावत भारतीय सेना की 19 गढ़वाल राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी। हवलदार यशपाल सिंह 2002 में 19 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे।सेना में भर्ती होने के बाद यशपाल ने नैनीताल जिले के रामनगर के मयूर बिहार पीरुमदारा में अपना मकान बनाया, जहां वर्तमान में उनका परिवार रहता हैं। बताया गया है कि बीते बुधवार को सेना के अधिकारियों ने यशपाल के परिजनों को उनके आकस्मिक निधन की सूचना दी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यशपाल की गिरने से चोट लगने की वजह से मौत हो गई है। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में मृतक जवान के परिजन उनका पार्थिव शरीर लेने खुद ही जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना हो गए हैं। मृतक जवान ने पिछले महीने ही घर से छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर गए थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के लाल का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन,पहाड़ में शोक की लहर

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top