ALMORA NEWS उत्तराखण्ड
Almora News: अल्मोड़ा में घास लेने गई महिला लापता देहरादून से हुई बरामद
1 min read
Someshwar news today : मायके से लापता हुई महिला देहरादून से हुई बरामद, घास लेने खेत में जाने की बात कहकर निकली थी घर से
Someshwar news today : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर घास लेने की बात कहकर घर से निकली महिला अचानक से लापता हो गई जिसके चलते चिंतित परिजनों ने उसे आसपास काफी खोजा मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया जिसके चलते परिजनों ने इस प्रकरण की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी वहीं 10 दिन गुजर जाने के बाद पुलिस ने महिला को राजधानी देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़े :Tehri Garhwal news: टिहरी थौलधार की 14 वर्षीय सिमरन लापता ,परिजन परेशान
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र के खीराकोट के निवासी एक व्यक्ति की 23 वर्षीय विवाहित पुत्री एक महीने पहले अपने मायके रहने के लिए आई थी जो बीते 5 मई को घर से घास लेने की बात कहकर खेत के लिए निकली थी लेकिन काफी वक्त गुजरने के बाद वह वापस नहीं लौटी। जिस पर चिंतित परिजनों ने उसे आसपास खोजा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आखिरकार तक हर कर महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पुलिस प्रशासन में दर्ज करवाई जिसके चलते बीते गुरुवार को पुलिस की टीम ने महिला को देहरादून के मियांवाला से सकुशल बरामद किया। पुलिस ने महिला से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर काम की तलाश में देहरादून चली गई थी जो 10 दिन से लापता थी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
