Connect with us
Uttarakhand: srinagar subdistrict hospital Eye specialist Dr Bhaskar Painuly dies of heart attack at the age of 32

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भास्कर का मात्र 32 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड: नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भास्कर का मात्र 32 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

1 min read

Bhaskar Painuly EYe Specialist:श्रीनगर के उप जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भास्कर पैन्यूली की हार्टअटैक से मौत 

राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक युवा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भास्कर पैन्यूली की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई। बता दें कि भास्कर श्रीनगर के उप जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पद पर तैनात थे। बताते चले कि हार्टअटैक आने के बाद डॉ भास्कर पैन्यूली को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान ही डॉ भास्कर ने दम दोड़ दिया।(Bhaskar Painuly EYe Specialist)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: लोकगायक नवीन सेमवाल कह गए अलविदा संगीत जगत में दौड़ी शोक की लहर
मिली जानकारी के अनुसार डॉ भास्कर पैन्यूली उम्र 32 वर्ष मूल रूप से टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक मे स्थित पेड्यूला गांव के रहने वाले थे।अभी हाल ही में भास्कर की शादी हुई थी।बता दे कि डॉक्टर भास्कर पैन्यूली पिछले तीन सालों से श्रीनगर के उपजिला अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।वही डॉ भास्कर पैन्यूली की मौत से जहां जिला अस्पताल श्रीनगर में शोक की लहर है वही इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं को बंद रखा गया है।उनकी अकस्मात मौत से उनकी पत्नी तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही गांव मे भी शोक की लहर है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top