Home / उत्तराखण्ड / Haridwar to Sabarmati Gujarat train: हरिद्वार से गुजरात के बीच दौड़ेगी ट्रेन 31 मई से होगा संचालन.
उत्तराखण्ड हरिद्वार
Haridwar to Sabarmati Gujarat train: हरिद्वार से गुजरात के बीच दौड़ेगी ट्रेन 31 मई से होगा संचालन.
By
1 min read
Haridwar to Sabarmati Gujarat train: गुजरात के साबरमती रेलवे स्टेशन तक होगा हरिद्वार साबरमती स्पेशल ट्रेन का संचालन, 31 मई को साबरमती तो 1 जून को हरिद्वार से करेगी प्रस्थान….
Haridwar to Sabarmati Gujarat train
धर्मनगरी हरिद्वार में देश विदेश के श्रृद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है। श्रृद्धालुओं को आवाजाही में राहत देने के लिए सरकार द्वारा समय समय पर नई नई रेल गाड़ियां, हवाई सेवाएं संचालित की जाती रहती है। जिससे न केवल हरिद्वार आने जाने वाले श्रृद्धालुओं को सहूलियत होती है बल्कि हरिद्वार के साथ ही राजधानी देहरादून से लगे कई अन्य इलाकों में रहने वाले उत्तराखण्ड के वाशिंदे भी देश के दूसरे शहरों का सफर आसानी से कर पाते हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ने हरिद्वार वासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। जी हां… पश्चिमी रेलवे धर्मनगरी हरिद्वार से गुजरात के साबरमती के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। पश्चिमी रेलवे ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। सबसे खास बात तो यह है कि भारतीय रेलवे ने इस समर स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक इस ट्रेन का संचालन आगामी 31 मई से शुरू होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: कर्णप्रयाग रूट पर अगले वर्ष से दौड़ेगी ट्रेन 125 किमी की दूरी मात्र डेढ़ घंटे में होगी तय
Haridwar Sabarmati train time table route
भारतीय रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल ट्रेन संख्या 09425/09426 का संचालन 10 फेरों के लिए किया जाएगा। धर्मनगरी हरिद्वार से जहां ट्रेन संख्या 09426, आगामी 01 ,04,08,11 और 15 जून को प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को रात 21: 45 बजे साबरमती के लिए रवाना होगी और रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, मारवाड़, रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर और महेसाणा होते हुए अगले दिन यानी रविवार और बुधवार की रात्रि 22:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसी तरह साबरमती से इस ट्रेन का संचालन आगामी 31 मई से किया जाएगा और ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल 31 मई के अतिरिक्त 3,7,10, और 14 जून को प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को साबरमती से शाम 18:45 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी तथा अगली शाम यानी शनिवार और मंगलवार को 19:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। बताया गया है कि इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच रहेंगे।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read More
Uttarakhand : सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर पिथौरागढ़ युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read Pithoragarh News live Today: पिथौरागढ़: सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
