Connect with us
Uttarakhand Tunnel Bypass Project: 7 Cities from Pauri to Pithoragarh Set to Get Traffic Relief:
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Tunnel bypass project)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: पौड़ी से पिथौरागढ़ तक बदलेगी तस्वीर, 7 शहरों को मिलेगा टनल बाईपास

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand: पौड़ी से पिथौरागढ़ तक बदलेगी तस्वीर, 7 शहरों को मिलेगा टनल बाईपास

1 min read

Uttarakhand Tunnel bypass project : पौड़ी से पिथौरागढ़ तक 7 शहरों में जाम से मिलेगी मुक्ति, सात शहरों को टनल बाईपास से जोड़ा जाएगा

Uttarakhand Tunnel Bypass Project: 7 Cities from Pauri to Pithoragarh Set to Get Traffic Relief: उत्तराखंड के शहर और कस्बों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने टनल बाईपास तैयार करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत पहले चरण में सात शहरों को टनल बाईपास परियोजनाओं के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं बल्कि लोक निर्माण विभाग की योजना के अनुसार ज्यादा ट्रैफिक वाले बाजारों को प्राथमिकता के आधार पर बाईपास किया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News:नैनीताल झील में कूदे नेपाली मजदूर के लिए देवदूत बने आयुष भंडारी

बता दें पौडी से पिथौरागढ़ तक सात शहरों में टनल बनाकर ट्रैफिक की नई प्लानिंग कर ली गई है। इस योजना के तहत जाम वाले सात शहरों को टनल बाईपास से जोड़ने की योजना है। बाजार से पहले ही सड़क पर टनल निकाली जाएंगी जो यातायात को पूरी तरह बाईपास कर देगी। विशेषकर चार धाम यात्रा मार्ग पर स्थिति लगातार खराब हो रही है जिसके समाधान के लिए अब टनल बाईपास को विकल्प के रूप में रखा गया है। अधिकारियों की मानें तो कुछ टनल प्रोजेक्ट के लिए सर्वे की प्रक्रिया पूरी हो गई है जबकि DPR आदि का निर्माण शुरू किया जा रहा है। कुछ स्थानों के लिए अभी प्लानिंग की जा रही है।

टनल के बनने से जाम से मिलेगा छुटकारा

बताते चलें ऑल वेदर रोड पर चंबा में तैयार की गई टनल चंबा शहर में जाम की समस्या के निवारण के लिए काफी हद तक सफल रही। जबकि इसी तरह से डाटकाली टनल से भी देहरादून का आवागमन आसान हुआ है। यमुनोत्री के लिए तैयार की जा रही सिलक्यारा टनल का काम भी अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है।

जानें अन्य शहरों का प्लान

बताते चलें लोक निर्माण विभाग के एचओडी राजेश शर्मा ने बताया कि राज्य के शहर और कस्बो पर ट्रैफिक का दबाव अधिक बढ़ रहा है ,जिसे देखते हुए टनल प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर कुछ शहरों को चुना गया है जबकि अन्य के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

पौड़ी, श्रीनगर, पिथौरागढ़ और लोहाघाट में बनेंगे टनल बाईपास ( Uttarakhand tunnel news today)

बताते चलें जिन सात शहर और कस्बों को टनल बाईपास के लिए चुना गया है उनमें पौड़ी, श्रीनगर, चमोली, लोहाघाट और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इसके अलावा गुप्तकाशी को बाईपास करने के लिए सोनप्रयाग से कालीमठ और चमोली के लिए नया रूट विकसित करने के लिए सोनप्रयाग से चौमासी तक भी टनल बनाने की योजना है। ये दोनों ही टनल प्रोजेक्ट केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा को भी सुगम बनाएंगे। वहीं दूसरी ओर मसूरी में जाम से निपटने के साथ ही ईको टैक्स व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कोल्हूखेत सहित नगर पालिका के दो प्रवेश बैरियरों पर फास्टैग सिस्टम लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top