Connect with us
Uttarkashi barkot fire news inocent child died in house capt fire uttarakhand latest update today
Image : social media ( Uttarkashi barkot fire news)

Home / UTTARAKASHI / Uttarkashi barkot fire news: उत्तरकाशी बड़कोट मकान में लगी आग जिंदा जली मासूम बच्ची

UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS

Uttarkashi barkot fire news: उत्तरकाशी बड़कोट मकान में लगी आग जिंदा जली मासूम बच्ची

1 min read

Uttarkashi barkot fire news  : दो मंजिला मकान में लगी आग, ढाई माह की बच्ची की जिंदा जलने से मौत, परिजनो मे मचा कोहराम..

Uttarkashi barkot fire news inocent child died in house capt fire uttarakhand latest update today : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक मकान में भीषण आग लगने से ढाई माह की बच्ची ज़िंदा जल गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :Kainchi dham accident today: कैंची धाम के पास स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के बड़कोट के कोटि गगटाडी निवासी शैलेंद्र चौहान लसरी नामे तोक मे अपने दो मंजिला आवासीय मकान और छानी में रहते हैं। दरअसल शैलेंद्र के घर पर काम करने वाला नेपाली मूल का मन बहादुर परिवार भी साथ रहता है। वही बीते रविवार की शाम मकान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी जद में ले लिया। इस दौरान परिवार के सभी लोग जैसे तैसे अपनी जान बचाते हुए घर से बाहर निकले लेकिन मन बहादुर की ढाई माह की बच्ची रिया घर के अंदर ही फंस गई जिसकी जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि ढाई वर्ष के बच्चे को बचा लिया गया। इस घटना के बाद से मृतका बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आग लगने की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट ( uttarkashi news today fire)

आग इतनी भीषण थी कि इसमें मकान के अंदर रखा सारा सामान तक जलकर राख हो गया। आग किस कारण से लगी है इसका अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है वही ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Continue Reading

More in UTTARAKASHI

To Top