Connect with us
Uttarakhand Uttarkashi car Accident today: driver vishan Singh died fell into ditch in naugaon purola road.
फोटो सोशल मीडिया Uttarkashi car Accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarkashi car Accident today: उत्तरकाशी गहरी खाई में गिरी कार, चालक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी

Uttarkashi car Accident today: उत्तरकाशी गहरी खाई में गिरी कार, चालक की गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand Uttarkashi car Accident today: driver vishan Singh died fell into ditch in naugaon purola road: नौगांव-पुरोला मार्ग पर दर्दनाक हादसा: 200 मीटर खाई में गिरी कार, युवक की मौत से गांव में मातम

Uttarakhand Uttarkashi car Accident today: driver vishan Singh died fell into ditch in naugaon purola road: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां नौगांव-पुरोला मोटरमार्ग पर मंजियाली के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ ही पलों में खत्म हो गया सफर

बताया जा रहा है कि कार नौगांव से पुरोला की ओर जा रही थी। द्वारासेरी नामे तोक के पास पहुंचते ही वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और करीब 150 से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

अकेला था चालक

बताया गया है कि कार में केवल चालक ही सवार था, जिसकी पहचान विशन सिंह (30) निवासी ग्राम गढ़, बड़कोट के रूप में हुई है। वह मजदूरी के सिलसिले में पुरोला जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, वह कुछ देर पहले ही अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर निकला था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उसका आखिरी साबित होगा।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घर में पसरा सन्नाटा

युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने अब सिर्फ यादें रह गई हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 28 मार्च को ‘ब्लैक आउट’, Earth Hour के तहत 1 घंटे बंद रहेंगे बिजली उपकरण”

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top