Connect with us
Uttarakhand:Deepika Chand selected for Uttarakhand Under-19 Cricket Cup

Home / उत्तराखण्ड / दीपिका चंद चयनित हुई उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट कप के लिए क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

दीपिका चंद चयनित हुई उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट कप के लिए क्षेत्र में खुशी की लहर

1 min read

Deepika Chand Under19 Cricket: पिथौरागढ़ की बेटी दीपिका चंद हुई उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट कप के लिए चयनित क्षेत्र में खुशी की लहर

ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां आज उत्तराखंड की बेटियां नहीं पहुंच सकी हों। सरकारी गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरी के साथी खेल के मैदान में भी यहां की बेटियां प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। जहां अल्मोड़ा की एकता बिष्ट क्रिकेट के मैदान में देश के साथ ही राज्य को गौरान्वित कर रही है वही राज्य की एक और बेटी से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने क्रिकेट के क्षेत्र मे राज्य को गौरान्वित किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के पिथौरागढ़ जिले की दीपिका चंद की जिसका चयन उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट कप के लिए हुआ है।(Deepika Chand Under19 Cricket)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड के आयुष चौहान सेना में बने लेफ्टीनेंट, प्रदेश को किया गौरवान्वित

दीपिका के चयन से जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं क्रिकेट प्रेमियों ने भी जताई है। दीपिका अपनी सफलता का श्रेय कोच राजेंद्र सिंह गुर्रो को देती है ।बता दें कि दीपिका द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी नैनीसैनी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।कोच राजेंद्र के अनुसार दीपिका का चयन अंडर -19 के लिए जिला स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद हुआ है।बताते चलें कि राज्य की कुल 23 महिला क्रिकेटर अंडर-19 में प्रतिभाग कर रही हैं। दीपिका ने काफी मेहनत के बाद यह सफलता प्राप्त की है वह दिन में कम से कम 8,9 घंटे मैदान में प्रैक्टिस करती हैं।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड:पत्रकार नलिनी गुसाईं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top