UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi
Uttarkashi road news: गंगा यमुना घाटी तक पहुंचेगी सड़क महज 5 किमी रहेगी 65 किमी की दूरी
1 min read
Uttarkashi road news: गंगा और यमुना घाटी के दूरस्थ गांव मे आयेगी सड़क , 2.14 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क, 65 किलोमीटर दूरी घटकर होगी 5 किलोमीटर..
Uttarkashi road news: village of Ganga Yamuna valley in just 5 km, the distance will be reduced 65 km uttarakhand breaking: उत्तराखंड में आज भी ऐसे कई सारे पहाड़ी इलाके मौजूद है, जहां के गांवो मे आज तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। इतना ही नही बल्कि सड़क ना होने के कारण लोगो को परेशानियों का सामना तक करना पड़ता है। इसी बीच राज्य सरकार ने उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी के दूरस्थ गांव को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। सरकार की मंजूरी के तहत बणगांव- चौपड़ा- कसलाना सड़क के निर्माण से बणगांव से कसलाना के बीच की दूरी करीब 65 किलोमीटर तक कम हो जाएगी, जिसके कारण दोनों घाटियों के बीच संपर्क बेहद सुगम हो जाएगा।
यह भी पढ़े :Rispana Bindal Elevated Road: रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड रोड को 350 करोड़, शिफ्ट होंगे 2600 परिवार
बता दें उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनाघाटी के पुरोला और नौगांव क्षेत्र से गंगा घाटी के बणगांव, बनचौरा और चिन्यालीसौड़ जाने के लिए लोगों को अभी तक राड़ीटॉप और ब्रह्मखाल होते हुए लगभग 70 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। लेकिन सड़क बनने के बाद इसकी दूरी घटकर महज 5 किलोमीटर रह जाएगी। इसकी खासियत यह है कि यहां पर सांस्कृतिक रूप से क्षेत्र पहले से ही जुड़े हुए हैं और पैदल रास्ते से इनकी दूरी सिर्फ एक-दो घंटे है लेकिन सड़क न होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार की ओर से सड़क की वित्तीय स्वीकृति के संदर्भ में आदेश जारी किए गए हैं ,जिसके लिए सड़क को कुल 2 .14 करोड़ की मंजूरी दी गई है।
25 साल पुरानी मांग अब होगी पूरी
बताते चले इस सड़क की मांग पिछले 25 सालों से लगातार उठ रही थी, जिसके लिए वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले उत्तरकाशी दौरे के दौरान इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। अब परियोजना को वितीय मंजूरी मिल गई है जिससे सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क के बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य व्यापार से जुड़े कार्यों को भी नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा क्षेत्र की 50, 000 से अधिक आबादी को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
