उत्तराखंड में हाथियों का उत्पात: हाथी ने महिला को कुचल कुचल कर मार डाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
राजाजी नेशनल पार्क की सीमा में हाथियों का उत्पात दिन व दिन बढ़ते जा रहा है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खबर है हरिद्वार के कलियर की जहाँ हाथी ने दो महिलाओं पर हमला बोल दिया। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राजाजी टाइगर रिजर्व स्थित धौलखंड रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को हाथी ने कुचल कुचल कर मार डाला। दहशत भरे इस माहौल से अपनी जान बचाकर भाग रही दूसरी महिला, हाथी के हमले में गंभीर घायल हो गई।आननफानन में इसकी सूचना गांव के अन्य ग्रामीणों को दी गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लिया है।
महिला को कुचल कुचल कर मार डाला : प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे बंदरजुड़ गांव निवासी हुसैन की पत्नी फातिमा और खुर्शीद की पत्नी इशराना राजाजी नेशनल पार्क की धौलखंड रेंज में लकड़ी बीनने गई थी। पार्क का यह इलाका गांव से लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि लकड़ी बीनते-बीनते दो महिलाएं जंगल में काफी अंदर चली गईं। इसी दौरान जंगल में घास की ओट में छुपा हाथी दोनों महिलाओं के पीछे दौड़ पड़ा। हाथी ने पहले दोनों को दौड़ाया और फिर फातिमा और इशराना को जमीन पर पटक दिया। इस दौरान हाथी ने सूंड़ से इसराना पत्नी खुर्शीद पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन खुर्शीद वहाँ से भागने में सफल रही और इस बारे में ग्रामीणों को सूचित किया। तब तक हाथी ने फातिमा को कुचल कर मौके पर ही मार दिया था। कुछ लोग जानकारी मिलने पर दूसरी महिला को ढूंढते हुए जंगल में गए तो कुछ दूरी पर फातमा ( पत्नी हुसैन का खून से लथपथ शव मिला। घायल इशराना को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
