Connect with us
Uttarakhand: sitarganj udham singh nagar Nagar Panchayat Chairman shukant braham dies from Corona

Home / Coronavirus In Uttarakhand / उत्तराखंड: नगर पंचायत चेयरमैन की कोरोना से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Coronavirus In Uttarakhand उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: नगर पंचायत चेयरमैन की कोरोना से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

1 min read

Uttarakhand: नगर पंचायत अध्यक्ष (Nagar panchayat chairman) अस्पताल में उपचार के दौरान निधन, दो दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित..

राज्य (Uttarakhand) के ऊधमसिंह नगर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां शक्तिफार्म नगर पंचायत के चेयरमैन (Nagar panchayat chairman) सुकांत ब्रह्म का बीते रोज अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि मृतक सुकांत दो दिन पूर्व ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिस पर परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बीते शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया वहीं उनके समर्थकों के साथ ही समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सुकांत अपने पीछे पत्नी व दो बेटियों को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- Aries नैनीताल के पूर्व निदेशक वैज्ञानिक अनिल पांडेय का निधन, कोरोना रिपोर्ट आई थी पोजिटिव

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म निवासी सुकांत ब्रह्म वर्ष 2019 में हुए पंचायत चुनावों में लगातार दूसरी बार भाजपा से चेयरमैन के पद पर विजयी हुए थे। हालांकि 2014 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजय हासिल की थी। अपने मृदुभाषिता और सरल स्वभाव के कारण लोगों में अत्यधिक लोकप्रिय सुकांत के कार्यकाल में ही स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत शक्तिफार्म को प्रदेश में प्रथम पुरस्कार भी मिला था। उनके निधन पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक जताया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: परिवार के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शिक्षक पिता की सदमे से मौत

Continue Reading

More in Coronavirus In Uttarakhand

To Top