Connect with us
Uttarakhand: Bike-ridden youth atul died in road accident at udhamsingh Nagar district

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल…

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल…

1 min read

Udhamsingh Nagar: सड़क दुघर्टना (Road Accident) में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुघर्टना की दुखद खबर आज राज्य के उधमसिंह नगर (Udhamsingh Nagar) जिले से सामने आ रही है जहां एक बाइक के अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे (Road Accident) की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने गम्भीर रूप से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई गई है। बताया गया है कि मृतक युवक पुलिया से छिटककर नहर में जा गिरी। पुलिस ने मृतक के शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गैस सिलेंडर भराने जा रहे बाईक सवार पति पत्नी की बाईक हुई दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अतुल पुत्र मनोहर लाल रूद्रपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बताया गया है कि वह अपने जसपुर निवासी दोस्त हिमांशु कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह के साथ बाइक से पीलीभीत अपने साथी की शादी में गया था। शादी से वापस लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक एनएच 74 पर शंकर फार्म के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर नहर के ऊपर बनी पुलिया से टकरा गई। जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अतुल बाइक से उछलकर नहर में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही गम्भीर रूप से घायल हिमांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में जा समाया वाहन, चालक की मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top