Connect with us
Uttarakhand news: groom's father died on the spot in Nainital Accident due to marriage car engulfed in deep gulf.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: गहरी खाई में जा समाई बारात की गाड़ी दूल्हे के पिता की मौत ,अन्य घायल

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: गहरी खाई में जा समाई बारात की गाड़ी दूल्हे के पिता की मौत ,अन्य घायल

1 min read

बरात (Uttarakhand Marriage) की कार के गहरी खाई में गिरने (car Accident) से दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत, मातम में बदली शादी की खुशिया..

राज्य के नैनीताल जिले में एक परिवार की शादी (Uttarakhand Marriage) की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब बारात की कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने (car Accident) से दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब दूल्हा बारात के साथ दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था इसी दौरान भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर स्थित सुसाइड प्वाइंट में बारात की एक कार एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई और दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से जहां दूल्हे के परिवार में कोहराम मच गया वहीं शादी की खुशियां भी पलभर में मातम में बदल गई। दिन-भर शादी समारोह बिल्कुल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ लेकिन बारात के घर पहुंचने से महज चंद घंटे पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने क्षणभर में ही परिवार की सारी खुशियां छीन ली। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ASI कंचन डयूटी से बच्चे को मिलने जा रही थी घर सड़क हादसे में खो बैठी जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं के 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता निवासी गणेश दत्त भट्ट पुत्र टीका दत्त भट्ट के बेटे हरीश भट्ट की बरात बीते रोज देवीधुरा से पहले स्यूड़ा गांव में ग‌ई हुई थी। बताया गया है कि वापसी में जैसे ही बारात की गाड़ियां हल्द्वानी-भीमताल मोटर मार्ग पर बोहराकून के सुसाइड प्वांइट के पास पहुंची तो उनमें से एक कार एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। जिसमें दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पंतनगर निवासी ललित मोहन जोशी पुत्र श्रीकृष्ण जोशी, बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह एवं नंदा बल्लभ भट्ट पुत्र माधवानंद भट्ट शामिल हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा‌ खाई से बाहर निकालकर नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में जा समाई कार एक की मौत अन्य घायल

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top