UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बड़ी खबर: पौड़ी में फटा बादल,भारी मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे बंद, रेस्क्यू कार्य जारी
1 min read
Uttarakhand: कुदरत का कहर जारी, पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) में बादल फटने (cloudburst) से भारी तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..
राज्य (Uttarakhand) के पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) जिले से बादल फटने (cloudburst) की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां श्रीनगर रोड पर स्थित बैंग्वाड़ी गांव में रविवार तड़के बादल फट गया। अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार जान-माल के नुक़सान की कोई खबर नहीं है। बताया गया है कि बादल फटने की यह घटना सुबह के करीब साढ़े तीन बजे घटित हुई। बादल फटने से जहां समूचे क्षेत्र में तबाही मची हुई है वहीं पौड़ी-श्रीनगर रोड पर यातायात भी पूरी तरह बाधित हो गया है और बद्रीनाथ हाइवे बंद हो गया है। बादल फटने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक रेस्क्यू टीमों द्वारा तीन जानवरों को बचाया जा चुका है। इस घटना में एक दोपहिया वाहन लापता हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से फिर बारिश और भारी ओलावृष्टि के आसार
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के पर्वतीय जिलों में आगामी 31 मई तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने को लेकर अलर्ट जारी किया था। विदित हो कि इसी महीने राज्य के चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी जिलों में भी बादल फटने की घटनाएं घटित हुई है। जिससे भारी तबाही देखने को मिली थी।
