Connect with us
Uttarakhand Rain Forecast : Uttarakhand Meteorological Department issued a yellow alert for heavy rain in these districts till July 12

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा 12जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा 12जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand Rain Forecast: उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा 12जुलाई तक इन जिलों आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी , पर्यटक इस बीच घर से ना निकले तो ही सही है

Uttarakhand Rain Forecast: उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से गर्मी और उमस से हाल बेहाल है। प्रदेश में बादल तो खूब मडरा रहे है , लेकिन बादल है की बरस ही नही रहे थे। बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश में 12 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पांच दिन के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के छह जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने, गर्जन के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। 10 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है। वैसे गुरुवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

राज्य में शुक्रवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा 11 जुलाई को नैनीताल, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चम्पावत में भी कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है । वहीं 12 जुलाई को देहरादून, टिहरी के साथ ही उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की संभावना है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top