Connect with us
Uttarakhand news: mussoorie express kotdwar closed after garghwal express

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कृपया यात्रीगण ध्यान दे गढ़वाल एक्सप्रेस के बाद अब मसूरी एक्सप्रेस भी हुई बंद

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: कृपया यात्रीगण ध्यान दे गढ़वाल एक्सप्रेस के बाद अब मसूरी एक्सप्रेस भी हुई बंद

1 min read

गढ़वाल मंडल के लोगों के सामने आई बड़ी समस्या गढ़वाल एक्सप्रेस के बाद अब मसूरी एक्सप्रेस (Mussoorie Express) भी हुई बंद

भारतीय रेलवे द्वारा उत्तराखण्ड से चलने वाली ट्रेनों की संख्या लगातार कम की जा रही है। बीते दिनों गढ़वाल एक्सप्रेस को पूरी तरह बंद करने का ऐलान करने के बाद अब रेलवे ने कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस (Mussoorie Express) की बोगियों के संचालन को भी पूरी तरह बंद कर दिया है। जी हां.. रेल मंत्रालय द्वारा जारी की गई समय सारणी में से इस बार कोटद्वार से मसूरी एक्सप्रेस का नाम हटा दिया है। जिससे गढ़वाल के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नवंबर 2019 से ही कोटद्वार स्टेशन से मसूरी एक्सप्रेस की बोगियों का संचालन नहीं किया जा रहा था परंतु गढ़वाल वासियों को यदा-कदा इसके पुनः सुचारू होने की उम्मीद थी। जो अब पूरी तरह धुमिल हो चुकी है।

विदित हो कि अभी तक कोटद्वार से नजीबाबाद की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर मसूरी एक्सप्रेस की बोगियां लगती थी। अभी कुछ दिन पूर्व ही रेल मुख्यालय द्वारा गढ़वाल एक्सप्रेस को पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा भी की गई है। जिससे कोटद्वार के यात्रियों को दोहरा झटका लगा है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top