Connect with us
Uttarakhand braking news: Health minister Dhan Singh Rawat car crashed due to uncontrolled in dehradun.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: दुर्घटनाग्रस्त हुई स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: दुर्घटनाग्रस्त हुई स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार

1 min read

Uttarakhand: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) की कार दुर्घटनाग्रस्त, देहरादून जाते समय हुआ हादसा…

अभी-अभी राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड (Uttarakhand) सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया गया है कि यह हादसा उस समय हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत थलीसैण पौड़ी से देहरादून जा रहे थे। हादसे के वक्त धन सिंह के साथ यूसीएफ चेयरमैन मातवर सिंह रावत एवं जिला सहकारी बैंक पौडी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत के साथ ही उनका स्टाफ भी सवार था। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार हादसे का कारण पाला बताया गया है। वाहन में सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की भी जानकारी सूत्रों से मिल रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: शादी से लौट रहे दो युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही मौत, परिजनों में कोहराम

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top