Connect with us
Uttarakhand election live: the bride and groom reached to booth for vote before marriage.

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखंड में बारात के साथ कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन पहुंची मतदान करने

Assembly election 2022 उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बारात के साथ कहीं दूल्हा तो कहीं दुल्हन पहुंची मतदान करने

1 min read

Uttarakhand marriage voting election: सज-धजकर मतदान केंद्र पहुंचे दूल्हा-दूल्हन, शादी के बंधन में बंधने से पहले निभाया मताधिकार का फर्ज..

उत्तराखण्ड में इस वक्त पांचवीं विधानसभा के लिए मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए लोग उत्तराखण्ड की नई सरकार का चुनाव कर रहे हैं। 70 विधायकों को चुनने के लिए वोट कर रहे हैं। ऐसे में राज्य के विभिन्न हिस्सों से मतदाताओं की ऐसी सुंदर तस्वीरें भी सामने आ रही है जो अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए काफी है। कहीं 100 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो द्वारा मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है तो कहीं पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं का जोश महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है। इसी कड़ी में अब हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें भी दिखाने जा रहे हैं जिनमें दूल्हा दुल्हन ने शादी से पहले मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जागरूकता दिखाई है।
(Uttarakhand marriage voting election)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव: जनता चुन रही न‌ई सरकार, 1 बजे तक पड़े 35.21 फीसदी वोट

जी हां… हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी निवासी पूजा और डीडीहाट निवासी गौरव कन्याल की। शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रही पूजा जहां शादी के जोड़े में अपने भाइयों के साथ वोट करने पहुंची तो वहीं दुर्गम में स्थित जिला पिथौरागढ़ के डीडीहाट में दूल्हे गौरव कन्याल ने बारात जाने से पहले बारातियों के संग मतदान किया। इस दौरान गौरव सजधज कर किरौली बूथ पूरी बारात के साथ पहुंचे। मतदान करने के बाद ही बारात हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। इसी तरह कीर्तिनगर में जाखी डागर बूथ पर दूल्हा अनिल सिंह महर निवासी ग्राम जाखी पिलखी डागर ने सज-धजकर पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसके पश्चात ही बारात को लेकर वह दुल्हन के घर की ओर रवाना हुए।
(Uttarakhand marriage voting election)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोगों को रूपए बांटते हुए गिरफ्तार, दो लाख नगदी बरामद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top