Connect with us
Uttarakhand news: husband and wife put to death in Premnagar, double murder dehradun.

Home / उत्तराखण्ड / दोहरे हत्याकांड से दहला उत्तराखण्ड, पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में हड़कंप

उत्तराखण्ड देहरादून

दोहरे हत्याकांड से दहला उत्तराखण्ड, पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में हड़कंप

1 min read

Dehradun double murder case :पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार, मृतकों के साथ ही रहता था आरोपी, पुलिस कर रही है जांच…

राज्य में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अपराधिक घटनाओं जैसे हत्या, लूट, चोरी आदि में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। हत्याकांड की ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात राजधानी देहरादून से सामने आ रही है। जहां पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड की खबर से जहां समूचे देहरादून में हड़कंप मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया गया है कि आरोपी ने देर रात इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
(Dehradun double murder case)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी की चाकू से वार कर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से सहारनपुर निवासी पति-पत्नी राजेंद्र और साबी, वर्तमान में राजधानी देहरादून के पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में किराए के फ्लैट में रहते थे। बताया गया है कि उनके साथ एक अन्य शख्स हरिद्वारी भी रहता था। राजेंद्र होटल में काम करता था जबकि हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात ढाई बजे हरिद्वारी ने दोनों पति-पत्नी को तवे से बुरी तरह से पीट डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने किस वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस विभाग की टीम ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
(Dehradun double murder case)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में सनसनीखेज वारदात, तीन साल के मासूम को उसके पिता ने ही उतारा मौत के घाट

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top