Connect with us
Uttarakhand news: 3 bike riders returning from marriage, bike accident in Bageshwar, deepak died.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ में शादी से लौट रहे बाइक सवार 3 दोस्तों की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ में शादी से लौट रहे बाइक सवार 3 दोस्तों की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत

1 min read

Bageshwar Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, अन्य दो दोस्त घायल, परिवार में मचा कोहराम…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली सड़क हादसे की दुखद खबर आज बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां बारात में शामिल होकर घर लौट रहे युवकों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक में सवार उसके दो अन्य साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
(Bageshwar Bike Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, विवाह समारोह में आए युवक की चाकू से वार कर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के कमेड़ीदेवी क्षेत्र के सेरी गांव निवासी दीपक सिंह पुत्र किशन सिंह बीते रोज अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए कमस्यारघाटी के रावतसेरा गांव गया था। बताया गया है कि बारात संपन्न होने के पश्चात वे तीनों जब बाइक से अपने घर लौट रहे थे तो सनिउडियार स्थित ग्रामीण बैंक के पास एकाएक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट ग‌ई, जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तीनों को कांडा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर तथा इसके पश्चात दीपक को हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड दिया। इस संबंध में कांडा सीएचसी चिकित्सा अधिकारी डॉ वरुण भारद्वाज का कहना है कि दीपक की छाती की दो पसलियां टूट गई थीं और उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई थीं। मृतक दीपक अपने गांव में किराने की दुकान चलाता था। इस दुखद खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
(Bageshwar Bike Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा: एकाएक सड़क पर पलटी प्राइवेट बस, 40-45 यात्री थे सवार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top