Connect with us
Uttarakhand news: Relief from heat, weather department likely to summer rain till April 22, alert issued. Uttarakhand Summer Rain latest news.

Home / UTTARAKHAND WEATHER / उत्तराखंड: गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

1 min read

Uttarakhand summer rain: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मैदानी क्षेत्रों में तेज अधंड़, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ओलावृष्टि की संभावना…

भीषण गर्मी से झुलस रहे राज्य के मैदानी इलाकों के साथ ही वनाग्नि से दहक रहे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एक सुखद भरी खबर मौसम विभाग की ओर से सामने आ रही है। जिसके मुताबिक मौसम विभाग ने आगामी 20 अप्रैल यानी बुधवार से 22 अप्रैल तक जहां राज्य के मैदानी इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से अंधड़ चलने की संभावना जताई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में इस दौरान कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट भी मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।
(Uttarakhand summer rain)
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड : पौड़ी के जंगल में धधक उठी आग 115 हेक्टेयर जंगल जलकर राख

इस संबंध में देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों खासतौर पर कुमाऊं मंडल में जहां हल्की बारिश होने से दावाग्नि से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने तथा मैदानी इलाकों में तेज हवा अधंड़ के चलने से तापमान में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की तपिश से थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है।
(Uttarakhand summer rain)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जंगल में धधक उठी आग चपेट में आई गोमती देवी, बुरी तरह झुलसी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top