UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गहरी खाई में जा समाई कार दो लोगों की मौत करना पड़ा रेस्क्यू
1 min read
Tehri car accident today: भयावह सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, परिवारों में कोहराम, गांव में पसरा मातम, एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों मृतक…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आज टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभाग की टीम ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
(Tehri car accident today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात विवाद बढ़ा इतना युवक को उड़ाया गोली से
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर ब्लाक के कद्दूखाल रायपुर मोटर मार्ग पर उस समय भयावह हादसा घटित हो गया जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त वाहन चालक गोविंद सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम मरोड़ा सकलाना एवं चंदन सिंह पुत्र थेपड़ सिंह निवासी मरोड़ा सकलाना के रूप में हुई है। हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनके गांव में भी मातम पसरा हुआ है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार दोनों लोग देहरादून से सामान लेकर अपने गांव मरोड़ा जा रहे थे।
(Tehri car accident today)
यह भी पढ़ें- बागेश्वर : 15 वर्षीय अर्जुन गया था साथियों के साथ नहाने ,सरयू में डूबने से मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
